शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में फैन-फेवरेट किरदार पेली की वापसी हो रही है, जिसे निभा रहे हैं अक्षय पाटिल-लेकिन इस बार एक बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अवतार में। अक्षय पाटिल कहते हैं, “मैं पेली के एकदम नए अवतार में लौटकर बेहद खुश और उत्साहित हूँ। मुझे यह किरदार हमेशा से बहुत पसंद रहा है। जैसा कि दर्शक जानते हैं, पेली पहले भी ज्यादा नहीं बोलता था और इस बार भी मैं एक शब्द नहीं बोलूँगा। खास बात यह है कि इस बार मैं महिला अवतार में नज़र आऊँगा। पेली चुपचाप चिट्ठियाँ पहुँचाता है, कुछ कहता नहीं, लेकिन फिर भी पूरा हंगामा खड़ा कर देता है। गाँव में इतनी सारी खूबसूरत लड़कियाँ होने के बावजूद टीएमटी-टीका (वैभव माथुर), मलखान (विपिन हीरो) और टिल्लू (सलीम ज़ैदी) पेली के पीछे पड़े रहते हैं, और यहीं से हालात और भी मज़ेदार हो जाते हैं

