निगम ने हटाए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण

मध्य प्रदेश

ठेले, काउंटर, तिरपाल व न्यू मार्केट क्षेत्र से 01 ट्रक सामान किया जप्त

भोपाल ।नगर पालिक निगम द्वारा अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में निगम के अमले ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त षिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत अवैध निर्माण कार्य रूकवाया व अवैध बनीं बाउण्ड्रीवाल, अवैध रूप से बनें चबूतरे, नाली के ऊपर रखी अस्थाई फर्शियां तोड़ी साथ ही आवागमन में बाधक दो एवं चार पहिया वाहन, कंडम वाहन, लोडिंग आटो, भवन निर्माण सामग्री, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ से सब्जी आदि की दुकानें, बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, स्टूल, कुर्सी, टेबिल व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर ठेले, काउंटर, तिरपाल आदि जप्त की। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए दुकानदारों का बाहर रखा सामान हटवाकर 01 ट्रक सामान जप्त करने की कार्यवाही भी की।
निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को कोलार 610 क्वार्टर, डीमार्ट, सौम्या चैराहा, फाईन एवेन्यू, चूना भट्टी, कलियासोत नहर, मैनिट चैराहा, अटल भवन, लिंक रोड नं0-1,2,3, होषंगाबाद रोड, बागसेवनिया, बागमुगालिया, गुलमोहर, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, चिकलोद रोड, पिपलिया पैंदें खां, रायसेन रोड अप्सरा टाकीज, इन्द्रपुरी, प्रभात चैराहा, मण्डी चैराहा, अषोका गार्डन सोनिया गांधी पुलिया, पुष्पा नगर, ओल्ड सुभाष नगर, रेतघाट, रविन्द्र भवन, शाहजहांनाबाद, न्यू कबाड़खाना, सिंधी कालोनी, हमीदिया रोड आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए गुलमोहर कालोनी में 01 अवैध निर्माण कार्य को रूकवाया। निगम अमले ने शाहजहांनाबाद टंकी के पास से अवैध बनें 02 चबूतरे व ईंट की बनीं बाउण्ड्रीवाल तोड़ी तथा ओल्ड सुभाष नगर क्षेत्र से 02 घरों के बाहर नाली के ऊपर अवैध रूप से रखी फर्शियां, प्रभात चैराहे से मंडी चैराहे तक कार्यवाही करते हुए 15 ठेले, 02 लोडिंग आॅटो, 04 पान पार्लर, बागसेवनिया क्षेत्र में दुकानों के बाहर लगी पन्नियां, दिक्षा नगर से सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री, कोलार 610 क्वाटर से सड़क पर रखी गिट्टी, कोलार फाईन एवेन्यू फेस-2 से आवागमन में बाधक 07 चार पहिया वाहन व चिकलोद रोड से 01 लोडिंग आटो , न्यू कबाड़खाना क्षेत्र से 10 कंडम वाहन आदि को हटाया। उपरोक्त कार्यवाही के अलावा निगम अमले ने दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ से सब्जी आदि की दुकानें, बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, स्टूल, कुर्सी, टेबिल व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर 04 ठेले, 02 काउंटर, 05 तिरपाल आदि जप्त की।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाकर 01 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया।