:: परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह पर रहेगा जोर; तीन दशक से इंदौर-मालवांचल में सक्रिय है मंडल ::
इंदौर । राजपूत समाज युवा चेतना मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। सुनील सिंह उमठ अध्यक्ष, अंतर सिंह सिसोदिया सचिव और सुरेंद्र सिंह पवार कोषाध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी आगामी वर्ष में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, फाग उत्सव और होली मिलन आयोजित करेगी। बैठक में पिछले कार्यकाल का आय-व्यय विवरण भी सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।
मंडल पिछले तीन दशक से इंदौर और मालवांचल में सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए समाज को जोड़ने में सक्रिय है। सलाहकार मनोहर सिंह चौहान, कमलेश्वर सिंह सिसोदिया और संयोजक सुनील सिंह सिकरवार ने बताया कि मुख्य संरक्षक अजय सिंह चौहान, गोविंद सिंह बघेल, मोहन सेंगर और निहाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में चुनाव अधिकारी बृजमोहन सिंह चौहान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।
:: नई कार्यकारिणी में इन्हें जिम्मेदारी ::
राजू सिंह चौहान और सुनील सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष, जबकि नारायण सिंह देवड़ा और देवेंद्र सिंह राठौड़ सह सचिव बनाए गए। रेणु सिंह परिहार महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, यशवंत सिंह भाटी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बने सिंह (चेतन सिंह) चौहान ग्रामीण प्रकोष्ठ अध्यक्ष और सिद्धार्थ सिसोदिया ग्रामीण प्रकोष्ठ सचिव होंगे।
महिला प्रकोष्ठ में कृष्णा सिंह ठाकुर, श्रद्धा सिंह, खुशबू बेस, ममता कुशवाहा, अंतिम तोमर, सीमा बेस, संगीता चौहान, हर्षलता सिंह और कोमल शेखावत सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
चुनाव के दौरान जितेंद्र सिंह गोहिल, दिलीप सिंह पवार, सुमेर सिंह राठौड़, संतोष सिंह पवार, अजय सिंह ठाकुर, छतर सिंह चौहान, कमल सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह गहलोत, मनोज सिंह भदौरिया, उत्तम सिंह सिसोदिया और विजय सोहन पवार सहित समाजजन मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुकेश सिंह गौतम, विजय सिंह राठौड़, एसपीएस चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, तरुण ठाकुर, राव शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीपिका चौहान, मीना सिंह और दीपिका हाड़ा सहित समाजजनों ने बधाई दी।

