‘ये फितूर तेरा’ का पहला प्रोमो

मनोरंजन

“कभी-कभी फितूर किसी इंसान को पाने का नहीं होता, बल्कि खुद को पहचानने और वह इंसान बनने का होता है, जो आप हमेशा से बनना चाहते थे।” स्टार प्लस जल्द ही दर्शकों के लिए एक नई और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी लेकर आ रहा है — ‘ये फितूर तेरा’। इस शो में देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ‘सौम्या’ जबकि ईशान धवन ‘जीत’ के किरदार में नजर आएंगे। यह कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो बिल्कुल अलग दुनिया से आते हैं, लेकिन किस्मत उनके रास्तों को एक-दूसरे से जोड़ देती है।सौम्या एक शांत, संकोची और समझदार लड़की है। उसके जीवन के कुछ अनुभव ऐसे रहे हैं, जिनकी वजह से वह लोगों पर, खासकर पुरुषों पर, आसानी से भरोसा नहीं कर पाती। वहीं दूसरी ओर जीत है, जो आत्मविश्वास से भरा, बेबाक और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेने वाला लड़का है।