:: भोपाल में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 362 अंक हासिल किए ::
इंदौर । इंदौर के दातोदा गांव के निशानेबाज आर्यमन सिंह बुंदेला ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में आर्यमन ने 400 में से 362 अंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की।
आर्यमन ने अपनी सफलता का श्रेय कोच दिग्विजय सिंह चंद्रावत के मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। वह जनसंपर्क विभाग में उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला (आईएएस) के पुत्र हैं।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने पर कोच, सपोर्ट स्टाफ, साथी खिलाड़ियों और परिजनों ने आर्यमन को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

