-अलका लांबा ने शाह पर रैली को रोकने की कोशिश का लगाया आरोप
नई दिल्ली । दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा के सिख विरोधी दंगों को लेकर निकाले गए मार्च पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 में हुई दुखद जनहानि पर सभी को अफसोस है, लेकिन अब वर्ष 2026 है और देश को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 1984 की हिंसा एक दुखद घटना थी और उससे हुई जनहानि पर केवल अफसोस ही व्यक्त किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
इस बीच कांग्रेस नेता अलका लांबा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रैली को रोकने की भरसक कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रैली में लोगों को पहुंचने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगाई गई, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लांबा ने राहुल गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद छोड़ना पड़ेगा।

