संबित पात्रा इंडिया गठबंधन की रैली पर कसा तंज, बोले- कहां थे 10 लाख लोग?

ताज़ा खबर देश-विदेश

नई दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रैली में भीड़ जुटाने के दावों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब 10 लाख लोगों के शामिल होने की बात कही गई थी तो वे लोग कहां थे।
संबित पात्रा ने दावा किया कि रामलीला मैदान का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। उन्होंने कहा कि मैदान में लगाई गई 28 हजार कुर्सियों में से दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच करीब पांच से सात हजार कुर्सियां खाली थीं। उनके मुताबिक, कई राजनीतिक दलों और नेताओं के शामिल होने के बावजूद कांग्रेस अपने दावे के अनुरूप भीड़ नहीं जुटा सकी।
राहुल गांधी के भाषण पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए मेहनत और परिश्रम जरूरी है। उन्होंने पीएम शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि इसमें पसीना और मेहनत भी शामिल है। पात्रा ने रैली को समय की बर्बादी बताते हुए राहुल गांधी के 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध बताने संबंधी बयान पर भी सवाल उठाए।