इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने भरी हुंकार
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावों में वोट चोरी का दावा कर कहा कि यह कई सालों से हो रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वोट चोरी होने का आरोप लगा दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी की गई और मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर व नए नाम जोड़कर भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।
अपने संबोधन में, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने शाह के बयान का जिक्र कर कहा कि मोदी कहीं नहीं जा सकते, अगर वह जाना भी चाहें, तब उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से घोषणा की, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह याद रखिए, आप कहीं नहीं जा सकते हैं। ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा और मोदी-शाह पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वे ज्ञानेश कुमार के बाद सीधे प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ खड़े होउुंगा और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करुंगा।
हालांकि, राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से व्यक्तिगत नफरत नहीं है। उन्होंने कहा, हम नफरत नहीं, मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं और अहिंसा में विश्वास रखते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके लिए कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन देश के हर नागरिक की आवाज उनके लिए सर्वोपरि है, यहां तक कि उनके धर्म से भी ऊपर नागरिकों की आवाज है। उन्होंने दोहराया कि वे हिंसा नहीं करुंगा, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे या नफरत नहीं फैलाएंगे, बल्कि मोहब्बत के साथ काम करुंगा। राहुल गांधी ने दृढ़ता से कहा कि वे किसी भी कीमत पर संविधान को बर्बाद नहीं होने देने वाले और ऐसा करने की किसी को अनुमति नहीं देने वाले है।
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अपने हमले जारी रखकर कहा, मैं देश के हर नागरिक और युवा से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश के सहयोग के बिना न नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाते और न ही शाह केंद्रीय गृह मंत्री बन पाते। कांग्रेस नेता ने देश में व्याप्त अन्य समस्याओं का जिक्र किया, जैसे किसानों को उनका हक न मिलना, युवाओं को रोजगार का अभाव और मजदूरों के अधिकारों से वंचित रहना, जबकि देश की अधिकांश संपत्ति कुछ चुनिंदा हाथों में सिमट गई है। राहुल गांधी ने कहा कि वे ऐसा भारत या इस तरह की व्यवस्था को कभी स्वीकार नहीं करने वाले है।

