‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में विश्वसुर की एंट्री 

मनोरंजन

गोकुलधाम सोसाइटी में एक बार फिर त्योहारों का माहौल देखने को मिल रहा है। असित कुमार मोदी के लोकप्रिय पारिवारिक कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोसाइटी के सभी निवासी नवरात्रि के जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। टप्पू सेना इस उत्सव को लेकर बेहद उत्साहित है, वहीं भिड़े सोसाइटी के सीमित बजट में नवरात्रि समारोह की व्यवस्था कैसे की जाए, इस बारे में सोच रहा है। लेकिन इसी बीच एक अप्रत्याशित घटना सब कुछ बदलती नजर आ रही है।

शो के निर्माताओं ने ‘विश्वसुर आ रहा है’ कहकर एक रहस्यमयी संकेत दिया है, जिससे आने वाले एपिसोड में कुछ अनोखा होने की उत्सुकता बढ़ गई है। शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने विश्वसुर को बेहद खतरनाक बताया है। ऐसे में विश्वसुर की एंट्री गोकुलधाम सोसाइटी के निवासियों को हैरान कर सकती है।