शिवानी के लिए  रिश्ता तलाशेंगी सीमा 

मनोरंजन

शेमारूमी ने भारत की मशहूर रिश्ता विशेषज्ञ सीमा तपारिया के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत शो एक कन्या कुँवारी को केंद्र में रखते हुए एक दिलचस्प और मनोरंजक पहल शुरू की गई है। यह गुजराती ड्रामेडी शिवानी दवे की कहानी है, जो अरेंज्ड मैरिज यानि पारंपरिक तरीके से तय होने वाली शादी की अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में आगे बढ़ते हुए कई संभावित जीवनसाथियों से मिलती हैं।रिश्ते तय करने के अपने खास अंदाज़ और लोगों की शख्सियत, पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा उनकी अपेक्षाओं को समझने की क्षमता के लिए मशहूर सीमा तपारिया, एक कन्या कुँवारी की दुनिया में कदम रखती हैं। वे शिवानी के लिए एक उपयुक्त जीवनसाथी तलाशने में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करती हैं। यह साझेदारी शो को वास्तविक जीवन से जोड़ने का एक मनोरंजक प्रयास है, जिसमें सीमा उन खूबियों, आपसी तालमेल और अपेक्षाओं को करीब से परखती हैं, जो किसी सही रिश्ते की तलाश में अहम् भूमिका निभाते हैं।