नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में ऑरी के हालिया खुलासों ने बॉलीवुड की चर्चित दोस्तियों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है। शो में ऑरी ने सच्ची दोस्ती, एकतरफा साथ और उन लोगों के बारे में खुलकर बात की, जिन्होंने उन्हें निराश किया। इस दौरान उन्होंने सारा अली खान समेत उन लोगों के साथ अपनी दोस्ती टूटने के बारे में भी बताया, जिन्हें कभी वह अपना करीबी मानते थे।बातचीत के दौरान ऑरी ने कहा कि उनके लिए सच्चे रिश्ते बहुत मायने रखते हैं और वह ऐसी दोस्ती बनाए रखने में विश्वास नहीं करते, जिसमें सच्चाई न हो। अपनी सोच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सच्ची दोस्ती की तलाश में रहता हूं। मैं ऐसी दोस्ती नहीं निभाना चाहता, जिसमें सच्चाई न हो। मैं एक नकली इंसान हूं, मैं बाहर से और अंदर से पूरी तरह नकली हो सकता हूं, अगर आप चाहते हैं कि मैं वैसा बनूं।”

