सौरभ प्रजापति ने हाल ही में अरिजीत सिंह के लंदन कॉन्सर्ट की कोरियोग्राफी की। सितंबर में अरिजीत सिंह ने लंदन के टॉटनहैम हॉटस्पर स्टेडियम में 60,000 से ज्यादा दर्शकों के सामने लाइव परफॉर्म किया। इस कॉन्सर्ट के साथ अरिजीत सिंह यूके में स्टेडियम कॉन्सर्ट हेडलाइन करने वाले पहले भारतीय कलाकार बने और इतिहास रच दिया। इस खास मौके का हिस्सा बनने पर सौरभ ने इसे अपने लिए एक आशीर्वाद बताया।सौरभ ने कहा, “मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी महसूस करता हूं कि मुझे इस ऐतिहासिक कॉन्सर्ट की कोरियोग्राफी करने का मौका मिला। अरिजीत सिंह का यूके में पहला स्टेडियम कॉन्सर्ट करना एक सपना पूरा होने जैसा है।”उन्होंने कहा, “चार घंटे तक बिना रुके गाना और बिना पानी पिए परफॉर्म करना वाकई कमाल है। वह किसी जादू से कम नहीं हैं, सच में वह इस दुनिया से अलग हैं।”

