इन्दौर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खातेगांव टीआइ दिलीप पुरी हत्याकांड में टिमरनी की शराब दुकानों के लाइसेंसी शराब कारोबारी पाटेंद्र जायसवाल को एसआइटी ने गिरफ्तार कर लिया। वह हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था तथा कल कोर्ट में अपने वकील के साथ सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन राहत नहीं मिलने पर बाहर आते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पाटेंद्र बड़वानी निवासी पाटेन्द्र के नाम पर टिमरनी की शराब दुकानों का लाइसेंस है तथा इन दुकानों का संचालन राहुल, मनीष और मोहिन जायसवाल कर रहे थे। इस बहुचर्चित हत्याकांड में पाटेंद्र की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने के दौरान चालक ने खातेगांव टीआइ दिलीप पुरी गोस्वामी को कुचल दिया था जिसमें वे घायल हो गए थे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना में एक आरक्षक भी घायल हुआ था। ट्रक से पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली थी। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है।

