दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जीतू पटवारी ने दीपावली मिलन समारोह

इंदौर

इन्दौर स्थानीय रेडिसन होटल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में दिव्यांग बच्चों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दीपावली की खुशियां साझा करते उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पटवारी ने दिव्यांग बच्चों के साथ भोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित अन्य लोग मौजूद थे। समारोह में 50 से ज्यादा दिव्यांग बच्चे शामिल हुए।