(इंदौर) पति ने फर्जी साइन कर ले लिया महिला लोन : किश्तें जमा नहीं करने पर हुआ खुलासा (०५पीआर०३एएन)

इंदौर

इंदौर, ५ दिसंबर (ईएमएस)। अन्नपूर्णा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि महिला की फर्जी साइन कर पति ने ६५ लाख का लोन ले लिया। जब किश्तें जमा नहीं हुई तब इसका पता चला। इस पर पुलिस में शिकायत की गई है।
पुलिस के अनुसार सोमा बिहानी निवासी स्वामी विवेकानंद नगर कनाड़िया की शिकायत पर रमेश बिहानी सेक्टर डी इंडस्ट्रीयल एरिया सांवेर रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई सतीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपित पति ही है। उसकी सांवेर रोड पर दवा की फैक्ट्री है। करीबन एक साल से महिला पति से अलग रह रही है। पिछले दिनों उनके पास में बैंक का नोटिस आया। नोटिस में उनके द्वारा ६५ लाख रूपए का लोन लेन की बात कही गई थी। इस बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उनकी साइन पर पति ने लोन लिया है और अब लोन की किश्तें जमा नहीं कर रहे हैं। वह जब साथ रहते थे, तब आरोपित ने कुछ कागजातों प उनकी साइन करवाई थी। इसी का फायदा उठाकर और फर्जी साइन कर उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सुदामा नगर ब्रांच से ६५ लाख रूपए का लोन लिया। सारे दस्तावेज हासिल करने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। अब पुलिस कार्यवाही कर रही है।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *