टीटू मामा की लाइफ में एक प्रॉब्लम खत्म होती नहीं कि दूसरी एंट्री मार देती है! नेटफ्लिक्स ने ढिंडोरा सीजन 2 का ट्रेलर जारी किया है, जो 20 नवंबर से प्रसारित होगा। इसके साथ ही बीबी की वाइन्स की जबरदस्त कॉमेडी वापस शुरू होगी, जिसमें भारत के पहले और सबसे बड़े क्रिएटर भुवन बाम पूरे परिवार के किरदार निभा रहे हैं। इस कॉमेडी के प्रमुख किरदार टीटू मामा हैं, जिनकी किस्मत उन्हें हमेशा ऐसी मुश्किलों में फँसा देती है, जो उनकी पैदा की हुई नहीं होती हैं। उनके साथ परिवार में बबलू जी, जानकी, समीर और बांचो भी हैं। इस परिवार की खास बात यह है कि ये सभी किरदार भुवन ने खुद निभाए हैं। अब इस परिवार में टीटू मामा की पत्नी कविता मामी भी जुड़ गई हैं। यह महत्वपूर्ण किरदार संजीदा शेख ने निभाया है।सीजन 2 की शुरुआत टीटू मामा को 11 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ होती है। उनके परिवार के रिश्ते डगमगाने लगते हैं। वो अपने ससुराल के साथ समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उनके सामने एक नया तूफान खड़ा हो जाता है।

