अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में अपनी पत्नी आकृति खुराना के साथ शिरकत की, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई दिल छू लेने वाले खुलासे किए। अपारशक्ति ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष, अपने अलग सफर और एक्टिंग के अलावा अपने सपनों के बारे में खुलकर बात की। अपारशक्ति ने कहा, “एक ऐसा पड़ाव था जब मैं सोचता था कि मेरे लिए बॉम्बे शिफ्ट होने का एक तरीका क्या हो सकता है। तो एक समय ऐसा भी था जब मैं मुंबई में स्टाइलिस्ट था। मैं कुछ होस्ट्स को स्टाइल किया करता था जो एक बहुत बड़े टीवी चैनल पर बॉलीवुड शोज होस्ट करते थे। धीरे-धीरे मैं जो अभी कर रहा हूं उसे अलविदा कह दूंगा। मेरा बहुत मन है कि अगले 10-12 साल बाद मैं टेलरिंग सीखूं। कपड़ा कैसे काटना है, कैसे सिलना है।”अपारशक्ति ने बताया कि कैसे शादी के बाद अचानक सब कुछ बदल गया। उन्होंने कहा, “जब मैं रेडियो में काम कर रहा था, या दिल्ली हाई कोर्ट में, या जो भी छोटे-मोटे काम मैं शादी से पहले कर रहा था, तब मैं डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउसेस और टीवी चैनलों को मैसेज या ईमेल किया करता था। किसी ने मुझे एक बार भी जवाब नहीं दिया। लेकिन जिस दिन मेरी शादी हुई, उसी दिन मुझे तीन साल पुराने मैसेज के रिप्लाई आने लगे कि वो अब एक होस्ट ढूंढ रहे हैं और क्या मैं आकर जॉइन कर सकता हूं।


1 thought on “शादी तक कोई काम नहीं मिला था”
Comments are closed.