अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्ममेकर विक्रम फडनीस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “पल भर के लिए” के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में शिरकत की। फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर को दर्शकों से बेहद भावुक और गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद पूरी टीम को दर्शकों ने जोरदार स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया।
सैयामी खेर के लिए यह मौका खास था, क्योंकि वह घूमर के लिए IFFM में मिले प्यार के बाद एक बार फिर इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में लौटी हैं। प्रीमियर नाइट पर सैयामी खेर ऑफ-व्हाइट रंग के खूबसूरत और एलिगेंट गाउन में बेहद शानदार नजर आईं।

