श्रीकांत करेंगे निर्देशन में डेब्यू

मनोरंजन

कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1 और गोपाला गोपाला जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके श्रीकांत पुप्पाला अब बतौर निर्देशक अपनी पहली फीचर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने मशहूर निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ हाथ मिलाया है। प्रेरणा अरोड़ा इससे पहले पैड मैन, रुस्तम, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और जटाधारा जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।अपने इस नए सफर को लेकर उत्साहित श्रीकांत कहते हैं, “हर फिल्ममेकर का सपना होता है कि जिस कहानी पर उसे पूरा भरोसा हो, उसे निर्देशित करने का मौका मिले। आज मैं उसी मुकाम पर हूं। ‘एक दिन मैं फिल्म डायरेक्ट करना चाहता हूं’ से लेकर ‘मैं एक फिल्म डायरेक्ट कर रहा हूं’ तक का यह सपना अब सच हो गया है।”