क्या हो अगर आपको रायचंद परिवार की भव्य सीढ़ियों से नीचे उतरने, ‘पू’ की शानदार अलमारी की दुनिया को करीब से देखने और उस फैमिली स्टडी को एक्सप्लोर करने का मौका मिले, जो बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार पलों की गवाह रही है? ‘कभी खुशी कभी गम’ के जरिये दर्शकों को रायचंद परिवार से रूबरू हुए 25 साल हो चुके हैं। अब एयरबीएनबी ने सपने जैसे लगने वाले इस अनुभव को हकीकत में बदलने की तैयारी की है।
एयरबीएनबी इंडिया एंड साउथईस्ट एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा पिछले 25 वर्षों से ‘कभी खुशी कभी गम’ ने अपने किरदारों, संगीत तथा परिवार व अपनेपन के सदाबहार संदेश के माध्यम से कई पीढ़ियों को एक साथ जोड़ा है। रायचंद हाउस कल्पना की दुनिया के उन घरों में से एक है, जिसके एहसास के साथ दर्शक बड़े हुए हैं और जिससे उनका खास जुड़ाव रहा है। एयरबीएनबी में हमारा मानना है कि यात्रा में लोगों को नई दुनिया से रूबरू कराने की ताकत होती है।

