अभिनेत्री शीना चौहान 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026 में अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा में हैं। गोवा में आयोजित होने वाले भारत के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में शीना इस साल WAVES Film Bazaar Knowledge Series के तहत एक पैनल का नेतृत्व करेंगी। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपने अनुभवों के साथ वह फिल्म निर्माण, कहानी कहने और सिनेमा के बदलते स्वरूप पर अपने विचार साझा करेंगी।अपनी आगामी साउथ इंडियन फिल्म JMD – Jatasya Maranam Dhruvam में जे.डी. चक्रवर्ती के साथ नजर आने वाली शीना, अपनी फिल्म संत तुकाराम की दोबारा रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उन्होंने संत तुकाराम की पत्नी आवली जिजाबाई का किरदार निभाया था।शीना चौहान का अंतरराष्ट्रीय फिल्म सफर फिल्म Ant Story से खास पहचान बना, जिसे प्रसिद्ध बांग्लादेशी फिल्ममेकर मोस्तोफा सरवर फारूकी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए शीना को शंघाई और दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकन मिला था। फिल्म ने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।उनकी फिल्मोग्राफी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता की Mukti और Patralekha, ममूटी के साथ मलयालम फिल्म The Train, और Sant Tukaram जैसी फिल्में शामिल हैं।

