खुलकर बोलीं  अंकिता लोखंडे 

मनोरंजन

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में नज़र आए। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते, पुराने झगड़ों और बिग बॉस के घर में बिताए समय के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस शो में साथ रहने के अनुभव ने उन्हें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने में कैसे मदद की। 

अंकिता ने बताया कि अब उनके बीच पहले के मुकाबले काफी कम झगड़े होते हैं और वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे हैं। उन्होंने कहा, “पहले लड़ाई बहुत होती थी, अब नहीं होती। पहले शायद समझने में बहुत परेशानी होती थी, लेकिन बिग बॉस के बाद एक-दूसरे को समझने की क्षमता बढ़ गई है।”बिग बॉस में एक साथ हिस्सा लेने के फैसले को याद करते हुए अंकिता ने बताया कि उन्हें इस शो के लिए कई बार ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया था। विक्की ने बताया कि शो में जाने से पहले दोनों ने काफी योजनाएं बनाई थीं। उन्होंने तय किया था कि घर में किस तरह रहेंगे और गेम कैसे खेलेंगे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह खुद गेम में पूरी तरह शामिल हो गए।