हादसों का रविवार: अलग-अलग हादसों की 28 की गई जान, पीएम ने जताया शोक

ताज़ा खबर देश-विदेश

कोई खाटू श्याम के दर्शन कर लौटा रहा था तो कोई रामदेवरा जा रहा था दर्शन करने
-इन सड़क हादसों में दर्जनों लोग घायल, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती
नई दिल्ली । अलग-अलग सड़क हादसों में चार परिवार उजाड़ दिए। राजस्थान में जहां एक परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था, वहीं दूसरा हादसा रामदेवरा दर्शन के लिए जाते समय हुआ। सबसे दर्दनाक हादसा गुजरात के कच्छ में हुआ। गुजरात के हादसे ने एक आर्मी परिवार उजाड़ दिया। चौथा हादसा करनाल में हुआ, वहीं बिहार में भी एक हादसा हुआ। इन पांचों हादसों के साथ ही एक अन्य हादसे में कुल 28 लोगों की मौत हुई है।
जूनागढ़ से माधवपुर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार चार में से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। इन्फ्लुएंसर कृष्णा चूड़ासमा शीशा टूटने के बाद बाहर गिरीं, जिससे जान बच गई। रविवार सुबह करीब 5 बजे केशोद-बालागाम रोड पर घामिडाना गांव के पास लाल रंग की स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। कार तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चार बड़े सड़क हादसे हुए। इन हादसों ने चार परिवार उजड़ गए। सबसे दर्दनाक हादसा गुजरात के कच्छ में हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़कों पर बिखरे गए। वहीं, हरियाणा के करनाल में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह दुर्घटना नाता पुलिस थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास हुई। यह परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई जिसकी वजह से उसका ध्यान रास्ते से हट गया। इसी दौरान क्रूजर गाड़ी असंतुलित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल छह लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हादसे में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि परिवार कई गाड़ियों में सफर कर रहा था। खाटूश्यामजी से धार की तरफ जाते समय उनकी दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं, जबकि तीन गाड़ियां आगे निकल गई थीं। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक महिला का फोन आया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्हें हादसे का पता चला।
वहीं राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को दो सड़क हादसे हुए हैं। दूसरा हादसा जोधपुर में हुआ। जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हैं। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि घायल और मृतक एक ही परिवार के लोग हैं। ये सभी लोग गुजरात से रामदेवरा जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ।
गुजरात के भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर देर रात एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। खावड़ा के पास ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। वेकारिया के रेगिस्तानी इलाके में एक कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। हादसे में छोटे बच्चों और महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड का यह परिवार कच्छ घूमने आया था। सड़क पर शव बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का भी माहौल रहा।
हरियाणा के करनाल में मॉडल टाउन के नजदीक ज्वेल्स रोड पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई। हादसे में तीन-चार लोगों घायल हुए हैं। हादसा इतना तेज था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस की टीमें ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू कर दी है। वहीं बिहार में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बारात शादी से लौट रही थी, जिस दौरान यह हादसा हुआ। अथमलगोला थाना क्षेत्र में सवनीमा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हाइवा ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में भी एक सड़क हादसा हुआ। एनएच2 पर भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल है। दरअसल, रविवार को बेकाबू डबल डेकर बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं जिसमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह बस दिल्ली से बनारस जा रही थी।