यूपी के मंत्री संदीप की शादी में पहुंचे पीएम मोदी, दूल्हा-दुल्हन को दिया आर्शीवाद

ताज़ा खबर देश-विदेश

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी के बाद रिसेप्शन हुआ जिसमें पीएम मोदी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे। दूल्हा और दूल्हन ने पीएम मोदी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने भी इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और परिवार के लोगों के साथ भी मुलाकात की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संदीप सिंह के रिसेप्शन में एक और खास बात दिखी कि दूल्हा और दुल्हन ने आमतौर पर पहने जाने वाले रंगों की जगह काला और सफेद रंग चुना। संदीप सिंह ने काली शेरवानी, बीज चूड़ीदार और उसके साथ गोल्डन एम्ब्रायडरी वाला काला दुपट्टा कैरी किया था। संदीप की दुल्हन मेघना चौधरी ने आइवरी रंग का लहंगा पहना था जिसके साथ मैचिंग फुल स्लीव्स का ब्लाउज था और कढ़ाई वाला दुपट्टा था। गले में चोकर और नेकलेस पहने मेघना काफी सुंदर और स्टाइलिश दिख रही थीं।