एकलव्य का अंगूठा मांगना सबसे कठिन था 

मनोरंजन

हस्तिनापुर के वीर पांडवों और कौरवों के प्रारंभिक वर्षों की कहानियों और रिश्तों को जीवंत करता है और उन निर्णयों तथा चुनौतियों को दर्शाता है जो उनके जीवन के सफर को आकार देते हैं। हाल ही की कहानी में, गुरु द्रोणाचार्य (जितेन लालवानी), एकलव्य (अर्जुन शुक्ला) से गुरु-दक्षिणा के रूप में उसका अंगूठा मांगते हैं, जिससे महाकाव्य की सबसे प्रसिद्ध कहानियों में से एक को पर्दे पर प्रस्तुत किया जाता है।जब गुरु द्रोणाचार्य ध्यान में लीन होते हैं, तब एक कुत्ते के लगातार भौंकने से उनका ध्यान भंग हो जाता है। पास में मौजूद एकलव्य बिना उसे नुकसान पहुंचाए अपनी धनुर्विद्या के कौशल से उसका भौंकना बंद कर देता है। उसके इस अद्भुत कौशल से प्रभावित होकर गुरु द्रोणाचार्य को एकलव्य की असाधारण धनुर्धर क्षमता का एहसास होता है।