भाई का त्याग, राज़ और सच की लड़ाई

मनोरंजन

कुछ रिश्तों की परीक्षा मुश्किल हालात में होती है, तो कुछ रिश्ते किसी एक बलिदान से टूट जाते हैं। लेकिन जब वफादारी की कीमत दो साल जेल में बिताकर चुकानी पड़े, तो असल में इसकी कीमत कौन चुकाता है? भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया। यह एक दिलचस्प पारिवारिक क्राइम ड्रामा है, जो भाईचारे, त्याग और धोखे के बीच उलझे रिश्तों की कहानी दिखाता है। रक्षक 2 और मत्स्य कांड के लिए पहचाने जाने वाले अजय भूयान के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ का निर्माण टेम्पल बेल्स फिल्म्स के प्रत्युषा जयप्रकाश और उज्ज्वल आनंद ने किया है। इसमें अर्जित तनेजा, पुलकित मकोल, प्रणाली राठौड़, कशिश कपूर, विवेक मुश्रान और सुचेता त्रिवेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।