गोलीबारी की घटनाओं में पुलिस अधिकारी समेत तीन मरे

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

वाशिंगटन 20 नवंबर (स्पूतनिक) अमेरिका में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिस अधिकारी और हमलावर समेत तीन लोग मारे गये तथा सात अन्य लोग घायल हो गये।
शिकागो पुलिस विभाग के मुख्य संचार अधिकारी एंथोनी गुगलीएल्मी ने मंगलवार को जारी वक्तव्य में कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि सोमवार रात की बेमतलब गोलीबारी की घटना में पुलिस अधिकारी सैमुअल जिमेनेज की मौत हो गई।”
इससे पूर्व अमेरिकी प्रसारण कंपनी एबीसी न्यूज से संबद्ध डब्ल्यूएलएस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल एवं मेडिकल सेंटर में एक हमले में हमलावर समेत दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी हमलावर ने मर्सी अस्पताल एवं चिकित्सा केंद्र में अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया गया है।
कोलोराडो राज्य के डेनवर पुलिस विभाग के प्रवक्ता डाउज शेपमैन ने कहा कि शहर में हुई गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। बाद में पुलिस विभाग ने इस बात की पुष्टि की कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
संजय, उप्रेती
स्पूतनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *