सोना 150 रुपये चमका , चाँदी 130 रुपये सस्ती

ताज़ा खबर

नयी दिल्ली 20 दिसंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर जेवराती मांग की सुस्ती के बावजूद गुरूवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये चमककर 32,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक माँग कमजोर पड़ने से चाँदी 130 रुपये फिसलकर 37,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर अाज तेजी के साथ 1,252.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त लेकर 1,257.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की मांग बढ़ी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर लगभग पिछले दिवस के स्तर 14.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
शेखर
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *