शकीला बायोपिक का फ़र्स्ट लुक

Uncategorized

 फिल्म, जिसमें एक्ट्रेस रिचा चड्ढा टाइटल रोल कर रही हैं, का फ़र्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। केरल में ग्लैमर का पर्याय माने जाने वाले प्रामाणिक सोने के आभूषणों से ढकी हुई रिचा बिल्कुल शकीला खान जैसी दिख रहीं हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री का एटिट्यूड पीछे की दीवार पर लिखी गई अपमानजनक बातों के प्रति बेहद विद्रोही लग रहा है। उन खरोंच कर उकेरी गई बातों में उनके त्वचा के रंग, शरीर और धार्मिक विश्वास के साथ-साथ कुछ अश्लील चित्र भी दिखाई दे रहे हैं।ऐसा लगता है कि निर्देशक इंद्रजीत लंकेश  खुद पर सच्चाई पर ‘सफ़ेदी पोतने’ का आरोप नहीं लगने देना चाहते।इन सबके बावजूद, शकीला कैमरे में आत्मविश्वास के साथ देखते हुए आपसे नज़रें मिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *