Uncategorized

 ऑस्ट्रेलिया के ‘कलंकित क्रिकेटर’ कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले के बाद से वह पूरी तरह बदल चुके हैं। योग प्रशिक्षक बनने के लिए क्रिकेट छोड़ने की सोच रहे थे। दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद सलामी बल्लेबाज बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। स्मिथ ने एक दिन पहले यहां प्रेसवार्ता की, जबकि बेनक्रॉफ्ट ने भी प्रतिबंध खत्म होने से एक सप्ताह पहले चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने पत्र में उस घटना के बाद से अबतक के अपने जज्बाती सफर का जिक्र किया। यह पत्र ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार में छपा है। इसमें उन्होंने बताया कि कोच जस्टिन लैंगर और एडम वोजेस का उन पर कितना प्रभाव है।
उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट से दूर रहते हुए योग उनके जीवन का अभिन्न अंग बन गया और उन्होंने योग प्रशिक्षक बनने के लिए खेल छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने क्रिकेट में वापसी का फैसला किया और 30 दिसंबर को पर्थ स्कोरचर्स के लिए बिग बैश टी20 लीग का पहला मैच में उतरने के साथ ही उन्हें जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौका मिलने की उम्मीद है।
आशीष/22 दिंसबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *