आइबॉल ने पेश किया ‘आइबॉल स्‍लाइड स्‍काइप 03’

FEATURED

मुंबई, अपने नवीनतम एवं खोजपरक उत्‍पादों के लिये प्रसिद्ध ब्रांड आइबॉल ने अपने नये टैबलेट पीसी आइबॉल स्लाइड स्काइ 03′ की पेशकश की है। नये स्‍लाइड के साथ अब आप जहां भी रहें, आपके लिये हर समय शो टाइम है। इसकी बड़ी स्‍क्रीन के साथ मनोरंजन के भरपूर मजे लें। इस टैबलेट पीसी में ढेरों खूबियां मौजूद हैं और वह भी बेहद कम कीमत में।

अत्‍यधिक स्‍टाइल और फीचर्स से भरपूर, आइबॉल स्‍लाइड स्‍काइ 03 अपनी दिलचस्‍प और आकर्षक डिजाइन से यूजर्स को लाजवाब कर देता है। इसकी डिजाइन को बोल्‍ड फिनिश के साथ बैलेंस किया गया है। फुल कैपेसिटिव मल्‍टी-टच एचडी डिस्‍प्‍ले के साथ 7-इंच की बड़ी स्‍क्रीन और 1024×600 के स्‍क्रीन रिजॉल्‍यूशन के साथ एकदम जीवंत विजुअल्‍स का आनंद उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *