ध्रुव कंसल्टेंसी ने प्रथम छमाही में २४.२६ करोड़ रू. की बिक्री दर्ज की

FEATURED मध्य प्रदेश

मुंबई : ध्रुव कंसल्टेंसी सर्विसेस लि. (बीएसई कोड : ५४१३०२) ने ३० सितम्बर, २०१८ को समाप्त हुई वित्त वर्ष १९ की प्रथम छमाही के परिणामों की घोषणा की है। कंपनीने वित्त वर्ष १९ की प्रथम छमाही में १.१८ करोड़ रू. शुद्ध लाभ के साथ २४.२६ करोड़ रू. की बिक्री की। वित्त वर्ष १९ की प्रथम छमाही में १३.५६ करोड़ रू. परिचालन लाभ मार्जिन के साथ ३.२९ करोड़ रू. का परिचालन लाभ दर्ज किया। चुकिं कंपनी मई २०१८ में सूचीबद्ध हुई, इससे गत वर्ष के आंकड़े तुलना के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
परिणामों पर बोलते हुए मिस तन्वी ओटी, प्रबंध निदेशिका, ध्रुव कंसल्टेंसी ने कहा, ‘‘कंपनी के लिए प्रथम छमाही हमेशा मंद रहती है तथा पूरे वर्ष की आय में लगभग ४०% हिस्सा होता है, लेकिन हम गत वर्षों का ५६% पहले ही हासिल कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *