किसानों की दयनीय हालत के लिए शिवराज सरकार जिम्मेदार-दिग्विजय

Uncategorized

विदिशा, 21 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को किसान विरोधी करार दिया और कहा कि इस सरकार ने झूठी घोषणाओं के अलावा अब तक कुछ नहीं किया।
श्री सिंह आज यहां शमशाबाद के बरखेडा जागीर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों की हालत किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार कृषकों की दयनीय हालत के लिए जिम्मेवार है। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी और कोरी घोषणाओं की पार्टी बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनने का दावा करते हुए कहा कि सभी वर्ग शिवराज सरकार से पूरी तरह उब चुके है और परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और राज्य में पार्टी शानदार तरीके से सत्ता में वापसी करेगी।
सं नाग
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *