रायबरेली में युवक के चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार

FEATURED मध्य प्रदेश

रायबरेली 21 नवम्बर(वार्ता)उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत्र युवक को छुड़ा लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मिर्जा मजरे रजौली गांव निवासी शिवदुलारे भट्ठे पर लेबर भेजने का काम करता है। शिव दुलारे ने बिहार के एक भट्ठे पर लेबर भेजने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये लिया था । इसके बाद भी उसने मजदूरों को भट्ठे पर नहीं भेजा था।
भट्ठा मुंशी शनिवार को शिव दुलारे के घर आया था और मजदूर न भेजने पर देख लेने की धमकी देकर गया था। शिव दुलारे का बेटा श्रवण कुमार (24) सोमवार को मुराईबाग कस्बा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने साइकिल से जा रहा था। इस बीच पूरे लालजी मजरे कनहा गांव के पास मुंशी बृजेश कुमार कुशवाहा ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ श्रवण कुमार को अगवा कर लिया।।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी डलमऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात को घेराबंदी करके कठगर स्थित एक ढाबा से मुंशी तथा उसके तीन साथियो को दबोच लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गयी कार को भी कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *