10- 10 हजार में परिचितों और अन्य से खाते खरीद साइबर ठगोंरों से करता था लाखों का लेन-देन, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश

इन्दौर | क्राइम ब्रांच ने देश भर के साइबर ठगोंरों से ठगी की रकम अपने और किराए पर लिए खातों में मंगवाने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। वह परिचितों एंव अन्य लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर उनमें साइबर ठगोरे से लेन-देन करता था इसके एवज में वह खाताधारक को 10 – 10 हजार रूपए तक का भुगतान करता था। पुलिस के अनुसार पकड़ाएं आरोपी युवक का नाम पप्पू उर्फ पंकज मीणा निवासी रतलाम है और इससे पूछताछ के बाद
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार विगत दिनों शिकायत मिलने के बाद फेडरल बैंक के एक संदिग्ध म्यूल खाते की जांच शुरू की गई थी जिसके खिलाफ दो राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। इनमें तमिलनाडु के कल्लाकुरिची साइबर क्राइम थाने और तेलंगाना के मलकाजगिरी साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले शामिल हैं। पुलिस को तकनीकी जांच में पता चला कि खाते का मूल धारक इंदौर निवासी अंशु है। पुलिस ने अंशु के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि अंशु ने 10 हजार रुपए लेकर अपने बैंक खाते का पूरा संचालन रतलाम जिले के आलोट स्थित मीना कॉलोनी निवासी पप्पू उर्फ पंकज मीणा पुत्र काशीराम मीणा को सौंप दिया था। इसके बाद वहीं इस खाते का इस्तेमाल कर रहा था। अंशु से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला कि पप्पू ने इसी तरीके से कई अन्य लोगों को 10-10 हजार रुपए देकर उनके बैंक खाते हासिल किए थे। इन खातों का इस्तेमाल भी साइबर फ्रॉड की रकम के लेनदेन में किया गया। जिसके बाद कारवाई करते क्राइम ब्रांच टीम ने रतलाम से पंकज मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उससे पूछताछ में किसी बड़े गिरोह के खुलासें की उम्मीद है।