बैकुंठ चतुर्दशी पर की विशेष पूजा अर्चना

धार्मिक

इन्दौर | संगम नगर में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर श्रृंगेरी शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती सन्निधानम ने विशेष पूजा अर्चना की। तत्पश्चात भक्तों को सूखे मेवे, केसर जल, पंचामृत, विभिन्न प्रकार के फल, फूल प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। भक्त मंडल के संदीप गोयल ऑटो के अनुसार शंकराचार्य के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेने सुप्रीम कोर्ट के निवृत्तमान न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी, पूर्व आईएएस अधिकारी एके सुब्रमण्यम, डॉ. डेविश जैन, डॉ. अक्षय बम, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, लकी अवस्थी, पार्षद पराग कौशल, समाजसेवी शिव जिंदल, भाजपा नेता गोविन्दसिंह पंवार सहित अनेक विशिष्टजनों संगम नगर पहुंचे।