दारा सिंह की विशाल प्रतिमा का अनावरण हुआ

FEATURED मध्य प्रदेश

मोहाली। सांसद दारा सिंह के 90वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी याद में १९ नवंबर को मोहाली में साहिबजादा अजीत सिंह (गुरुगोविंद सिंह के सबसे बड़े बेटे) शहर ‘मोहाली’  में भारी गहमागहमी का माहौल रहा।  ‘रुस्तम-ए-हिंद’ के नाम से लोकप्रिय दारा सिंह की विशालकाय प्रतिमा का निर्माण तीन विभिन्न सामग्रियों से किया गया है।प्रतिमा का अनावरण पंजाब के आइएएस अधिकारी कुमार राहुल ने किया। यह शुभकार्य सर्बत दा भाला ट्रस्ट के परोपकारी एसपीएस ओबरॉय द्वारा किया गया। इसी मौके पर उन्होंने दारा सिंह पर एक कामिक बुक का और दारा स्टूडियो में एक्टिंग स्कूल की शुरुवात भी की गयी। समारोह के मौके पर विंदू दारा सिंह समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *