फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक

FEATURED मध्य प्रदेश व्यापार

नयी दिल्ली 23 नवंबर (वार्ता) वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच जेवराती मांग सुस्त होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 90 रुपये फिसलकर 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 200 रुपये लुढ़ककर 37,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
अंतर्राष्ट्रीष्य बाजार में सोना हाजिर 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,223.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.10 डॉलर उतरकर 1,223.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के लुढ़कने से पीली धातु को बल मिला है लेकिन दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढाये जाने की आशंकाओं के कारण इस पर अधिक दबाव रहा।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.18 डॉलर की की गिरावट 14.26 डॉलर प्रति औंस बिकी।
अर्चना
जारी (वार्ता)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *