राणावत स्मृति युगल बैंडमिंटन स्पर्धा 28 से –

FEATURED इंदौर ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

:: इन्दौर के अलावा अन्य शहरों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे ::
इन्दौर (ईएमएस)। भीमसिंह राणावत की स्मृति में वायसी ओपन मास्टर्स पुरुष युगल बैंडमिंटन चैंपियनशिप 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। यह स्पर्धा का लगातार सातवां वर्ष है।
स्पर्धा के संयोजक आशीष गुप्ता ने बताया की इस स्पर्धा में इंदौर के अलावा भोपाल, धार, उज्जैन, रतलाम व अन्य शहरों के खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। स्पर्धा के लिए जनरल के साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़‍ियों की केटेगरी रखी गई है। जनरल केटेगरी में विजेता को 11,000 तथा उपविजेता को 5,000 रुपए की इनामी राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी। मास्टर्स वर्ग में विजेता जोडी को 5,100 तथा उपविजेता को 2,500 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस स्पर्धा में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते है जिन्होंने पिछले 7 वर्षो में जिले, राज्य व राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 26 नवंबर रखी गई है। प्रवेश के लिए प्रकाश डोडेजा व नितिन से संपर्क किया जा सकता है।
उमेश/पीएम/23 नवम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *