बिग बैश लीग में धूम मचाएंगी हरमन और स्मृति

FEATURED

नयी दिल्ली, 27 नवम्बर (वार्ता) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग के चौथे सत्र में धूम मचाएंगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। हरमनप्रीत इस सीजन में भी सिडनी थंडर्स का प्रतिनिधित्व करेंगी जबकि स्मृति होबर्ट हरिकेन्स के साथ खेलेंगी।
हरमन बिग बैश लीग के दूसरे सीजन में सिडनी थंडर्स की सबसे अधिक स्कोर करने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने 12 पारियों में 296 रन बनाए थे और उन्हें टीम की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने होबर्ट हरिकेन्स के साथ करार किया है जबकि टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में स्मृति ने ब्रिस्बेन हीट का प्रतिनिधित्व किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *