हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर

FEATURED

दुबई, 27 नवम्बर (वार्ता) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को जारी ताजा महिला ट्वंटी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं।

हरमनप्रीत वेस्ट इंडीज में समाप्त हुए महिला ट्वंटी-20 विश्व कप में पांच पारियों में 183 रनों के साथ दूसरी सर्वाधिक स्कोरर रही थीं। उन्होंने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच विजयी शतक ठोका था।
18 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्स और ओपनर स्मृति मंधाना अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे और दसवें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
गेंदबाजों में भारत की लेग स्पिनर पूनम यादव दूसरे स्थान पर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *