अंतिम संस्कार के दौरान महिला के पति की पीट-पीटकर हत्या

FEATURED ताज़ा खबर

विजयापुरा (ईएमएस)। कर्नाटका के विजयपुरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मृत महिला के परिजनों ने अंतिम संस्कार के दौरान उसकी ही पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला के पति की वजह से ही सुसाइड करने के आरोप में परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल विजयापुरा तालुका के किलारहट्टी गांव के रहने वाले राजू शिवानी तांबे की पत्नी काजल तांबे ने रविवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल महिला के इस कदम को उठाने की वजह अभी तक मालूम नहीं हो सकी है, परंतु महिला के परिजनों के अनुसार पति राजू के कारण ही काजल ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि राजू और काजल ने 2 साल पहले ही शादी कर ली थी, जिसके बाद नौकरी की तलाश में वह दोनों महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में चले गए। परंतु कुछ समय बाद दोनों की शादी शुदा जिंदगी में दिक्कतें आने लगी। बड़े बुजुर्गों द्वारा कई बार बैठ कर समझाने पर भी कोई बात नहीं बन सकी। जिसके बाद रविवार को काजल ने आत्महत्या कर ली। जब अंतिम संस्कार के लिए काजल के शव को उसके पेरेंट्स के घर लाया गया, तो परिजनों ने राजू पर खुदकुशी के लिए उकसाने का इल्जाम लगाते हुए उस की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान राजू का भाई संजय भी घायल हो गया है। राजू के पिता शिवाजी गंगाराम तांबे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हर्षिता/ईएमएस 28 नवंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *