नशे में मिले 2 पीठासीन अधिकारी निलंबित

FEATURED मध्य प्रदेश

बैतूल (ईएमएस)। बैतूल जिले के बैतूल विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर के अध्यापक गोविंद नर्रे की धनोरी और हीरा देही के प्रधान अध्यापक ज्ञानेश्वर चौहान की बैतूल में पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी।
जीएच कॉलेज में सामग्री वितरण केंद्र पर मंगलवार की सुबह यह भी मतदान सामग्री लेने के लिए वितरण केंद्र में पहुंचे थे। शराब के नशे में लड़खडाते हुए देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ। जिसकी जांच जिला अस्पताल में कराई गई। दोनों अध्यापकों के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दोनों प्रधानाध्यापकों को निलंबित करने के आदेश दिए।
एसजे/गोविन्द/28नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *