शिवराज ने सपरिवार किया मतदान

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

भोपाल, 28 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सपरिवार अपने पैतृक गांव सीहोर जिले के बुधनी स्थित जैत गांव में मतदान किया।
श्री चौहान ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा ”सबसे पहले मतदान, फिर दूसरे काम। हमने अपने पैतृक गांव जैत में सुबह ही मताधिकार का उपयोग कर लिया। आप लोग भी अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ निकलें और मतदान करें। दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें।”
इसके पहले उन्होंने नर्मदा पूजन के साथ अपनी कुलदेवी की पूजा की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चाैहान और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल भी मौजूद थे।
मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
गरिमा
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *