भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जयशंकर………..जल्द अंतिम रुप दिया जाएगा

ताज़ा खबर देश-विदेश

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है और दोनों देश जल्द ही व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के व्यापार मंत्री समझौते पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया किया कि अमेरिका की बदलती वैश्विक रणनीति को देखकर सभी देशों को वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों का नए सिरे से आकलन करने की जरुरत है। चीन के साथ संबंधों पर बात कर विदेश मंत्री जयशंकर ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बहाल होने के साथ ही द्विपक्षीय संबंध सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भारत-चीन व्यापार में मौजूद भारी असमानता पर चिंता जाहिर की है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों का व्यापार संतुलन एकतरफा है और भारतीय कंपनियों को चीन में व्यापार के समान अवसर प्राप्त नहीं हो रहे हैं। रूस से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्री ने साफ किया कि भारत द्वारा रूस से आयात हो रहे सामानों में चीनी तकनीक के इस्तेमाल का कोई संकेत नहीं मिला है। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस का झुकाव एशिया की तरफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रूस के पास विभिन्न विकल्प मौजूद होना पूरी दुनिया और भारत के हित में है। इस संदर्भ में भारत रूस के लिए एक स्वाभाविक विकल्प है।