बारिश से धुला पहले दिन का अभ्यास, विराट, इशांत पहुंचे जिम

FEATURED

सिडनी, 28 नवंबर (वार्ता) भारी बारिश के कारण भारतीय क्रिकेट टीम का क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच का पहला दिन बुधवार को बिना खेले रद्द कर देना पड़ा जिसके बाद मेहमान टीम के कप्तान विराट केाहली अन्य खिलाड़ियों के साथ जिम में पसीना बहाने पहुंचे।
भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया दौरे में शुरूआत से ही बारिश से परेशानी झेलनी पड़ रही है और तीन ट्वंटी 20 मैचों की सीरीज़ भी बारिश से प्रभावित रहने के बाद 1-1 पर ड्रॉ समाप्त हुई। भारत को अब आस्ट्रेलिया के साथ 6 दिसंबर से चार टेस्टों की सीरीज़ खेलनी है। लेकिन बुधवार से शुरू हुये चार दिवसीय अभ्यास मैच का पहला ही दिन बारिश की भेंट चढ़ गया।
मौसम विभाग के अनुसार सिडनी में तीन वर्षाें में भारी बारिश हुई है। सुबह से ही तेज़ बारिश के कारण दोनेां टीमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतर ही नहीं सकीं जबकि सड़कों के अलावा हर तरह के परिवहन में समस्या हो रही है। दोपहर में मौसम कुछ खुला जिसके बाद अंपायर ने स्थानीय समय के अनुसार चार बजे मैच शुरू कराने की घोषणा की। लेकिन इससे ठीक पहले फिर बारिश शुरू हो गयी।
         एससीजी में हालांकि भारी बारिश के बावजूद ग्राउंड और पिच प्रभावित नहीं हुये और मौसम खुलने के बाद फिर से खेल की संभावना थी। लेकिन दोबारा बारिश के बाद पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया गया। यदि दूसरे दिन मौसम साफ रहता है तो खेलने की पूरी संभावना जताई गयी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *