दिग्विजय का आरोप, कांग्रेस के पक्ष के केंद्रों में हो रहीं ईवीएम खराब

FEATURED ताज़ा खबर

भोपाल, 28 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पक्ष के कई मतदान केंद्रों में से ईवीएम खराब होने की सूचनाएं आ रही हैं।
श्री सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई ऐसे मतदान केंद्रों पर, जो कांग्रेस के पक्ष के हैं, वहां से ईवीएम ख़राब होने के समाचार आ रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट्स से कहा है कि वे खराब मशीन के स्थान पर बदली जाने वाली मशीनों के नम्बर नोट कर लें और नयी मशीन को वोटिंग शुरु होने के पहले 50-100 वोट डाल कर चेक ज़रूर करें।
मध्यप्रदेश में आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई स्थानों से ईवीएम में खराबी की खबरें आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *