टैफे ने भारत में कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर के निर्माण के लिए जापान की इसेकि के साथ अनुबंध किया

Uncategorized

चेन्नई उत्पादन संख्या के आधार पर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी ट्रैक्टर्सएंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) और इसेकि एंड कंपनी लिमिटेड ने भारत में कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर के निर्माण के लिए एक अनुबंध किया है। इसेकि एंड कंपनी लिमिटेड कृषि मशीनरी बनाने वाली जापान की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जो ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, रोपण और कटाई मशीनरी, और इंजनों का निर्माण करती है।

इस समझौते के अंतर्गत, इसेकि भारतीय बाजार के लिए इन उत्पादों के निर्माण हेतु टैफे को प्रॉडक्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा। इसके अलावा, समझौते के दायरे में टैफे के माध्यम से कम्पोनेंटध्असेंबली की सोर्सिंग सम्मिलितहै, जो टैफे द्वारा दिये जाने वाली संख्या पर लाभ देगी। टैफे भारत में 35-54 एचपी रेंज में इसेकि के प्रीमियम लाइट यूटिलिटी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर उपलब्ध करायेगा। उन्नत सुविधाओं वाले इन मल्टी-यूटिलिटी लाइट वेट ट्रैक्टरों का उपयोग पडलिंग ऑपरेशंस, बगीचे, बागानों और पौधारोपण के लिए जमीन की तैयारी, खेत जोतने, इंटर-कल्टिवेशन और स्प्रे करने से सम्बंधित अनुप्रयोगों, आदि के लिए किया जा सकता है। यह ट्रैक्टर टैफे के मदुरै स्थित प्लांट में बनाये जाएंगे, जिनकी 2020 तक बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *