प्रदेश में परिणाम चौंकाने वाले होंगे, सपाक्स को मिलेगी भारी सफलता – हीरालाल त्रिवेदी

Uncategorized
सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने मध्य प्रदेश के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हुए मतदान में मध्य प्रदेश की जनता ने सपाक्स पार्टी को भारी समर्थन दिया है ।श्री त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार मतदाताओं ने सपाक्स के मुद्दों को भावनात्मक रूप से स्वीकार किया है उससे पता चलता है कि प्रदेश में जनमानस सपाक्स के मुद्दों के साथ जुड़ा है। इससे हमारी पार्टी को भारी सफलता प्राप्त होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि आज हुए मतदान से साफ जाहिर है कि प्रदेश में 11 दिसंबर को परिणाम चौंकाने वाले प्राप्त होंगे और सपाक्स पार्टी भारी सफलता के साथ सामने आएगी ।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि रीवा के मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में मत पत्र पर नाम बदलने की कार्रवाई  निंदनीय है। इस कार्रवाई के लिए चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *