मतगणना संबंधी बैठक सम्पन्न

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
भोपाल (ईएमएस)। विधानसभा निर्वाचन 2018 में भोपाल जिले की सातों विधानसभाओं की मतगणना 11 दिसम्बर को पुरानी जेल भवन में होगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश तथा की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाए ।
बैठक में बुधेश वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरजिंदर सिंह, अपर कलेक्टर जे.पी.सचान, श्रीमती दिशा नागवंशी सहित सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी तथा अन्य शासकीय सेवक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *